spot_img

दाखिल-खारिज शिविर में निपटाये गये 444

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजस्व सुधार की दिशा में एक और कदम आज झलका। राजधानी रांची के पांच अंचलों में आयोजित दाखिल-खारिज राजस्व शिविर में कुल 1,665 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से 444 मामलों को स्वीकृति, जबकि 775 मामलों को अस्वीकृति मिली। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार दाखिल-खारिज मामलों का तेजी से निष्पादन किया जा रहा है, जिससे भूमि संबंधी विवादों को कम किया जा सके। राजस्व विभाग का कहना है कि आवेदनकर्ताओं को त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में ये शिविर बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।

अंचलवार स्वीकृत मामले

  • अरगोड़ा: 94 में से 32
  • नामकुम: 633 में से 217
  • कांके: 333 में से 54
  • रातू: 502 में से 99
  • मांडर: 103 में से 42

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: