spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में वोटर लिस्ट से 43.61 लाख नाम हटे, दावा-आपत्ति का मौका इस रोज तक…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की लोकतांत्रिक तस्वीर में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य की नई प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी। इस सूची ने कई सवालों, उम्मीदों और बदलावों की नई कहानी लिख दी है। गणना प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी ड्राफ्ट रोल में राज्य के 43 लाख 61 हजार 987 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं। इसके बाद झारखंड में मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 से घटकर 2 करोड़ 21 लाख 1 हजार 249 रह गई है। अब निगाहें उन मतदाताओं पर हैं, जो दावा-आपत्ति के जरिये अपना नाम फिर से सूची में दर्ज कराने की तैयारी करेंगे। क्योंकि लोकतंत्र की असली ताकत सिर्फ वोट में नहीं, बल्कि हर योग्य नागरिक के नाम की मौजूदगी में छिपी होती है।

इस वजह से हटे इतने नाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि हटाये गये मतदाता ASDD श्रेणी में शामिल हैं। यानी ऐसे मतदाता जिनकी स्थिति सत्यापन के दौरान स्पष्ट नहीं हो सकी। आंकड़ों के मुताबिक, 4,38,596 मतदाता ऐसे मिले, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे। 7,63,903 मतदाता मृत श्रेणी में पाये गये। 14,50,810 मतदाता अपने दर्ज पते पर उपलब्ध नहीं मिले। 1,16,484 मतदाता विदेशी या अन्य श्रेणी में पाये गये।  इन सभी नामों को प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं, मिलेगा मौका

चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिये दावा और आपत्ति दर्ज कराने का रास्ता खुला रखा है। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक लोग ड्राफ्ट रोल में अपने नाम को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी मतदाता का नाम प्रारूप सूची में नहीं है तो वह आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्म भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकता है। लोकतंत्र की इस नई सूची में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी तैयारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जो युवा 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।खासकर 1 अक्टूबर 2024 से 1 अक्टूबर 2026 के बीच 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को वोटर कार्ड बनवाने का अवसर मिलेगा। इसके लिये उच्च शिक्षण संस्थानों में भी व्यवस्था की गई है।

मतदान केंद्र भी बढ़े, आसान होगा मतदान का सफर

मतदाता सूची के साथ-साथ राज्य में मतदान केंद्रों का भी पुनर्गठन किया गया है। झारखंड में मतदान केंद्रों की संख्या 29,571 से बढ़कर 31,892 हो गई है। हालांकि 68 मतदान केंद्रों को मर्ज किया गया है। चुनाव आयोग का प्रयास है कि एक परिवार के सभी मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र की सूची में रहे, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

हटिया विधानसभा में सबसे ज्यादा बढ़े बूथ

राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नये मतदान केंद्र हटिया विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये हैं। यहां 82 नये मतदान केंद्र जोड़े गये हैं। इसके बाद हटिया क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 496 से बढ़कर 578 हो गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला…

UP : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board)...

बिहार सरकार के 17 बड़े फैसले…

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

ग्रामीण छात्रों के लिये करियर मार्गदर्शन पर सेमिनार… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के कांके स्थित हैदर इंस्टीट्यूट...

दुर्गा पूजा से पहले 44 ट्रेनें रद्द, राजधानी डायवर्ट…

Kohramlive : दुर्गा पूजा से पहले रेल यात्रियों की...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला…

UP : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board)...

बिहार सरकार के 17 बड़े फैसले…

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

ग्रामीण छात्रों के लिये करियर मार्गदर्शन पर सेमिनार… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के कांके स्थित हैदर इंस्टीट्यूट...

दुर्गा पूजा से पहले 44 ट्रेनें रद्द, राजधानी डायवर्ट…

Kohramlive : दुर्गा पूजा से पहले रेल यात्रियों की...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...