SIMDEGA : सिमडेगा में पुलिस ने 44 किलो गांजे के साथ बिहार के चार तस्करों को दबोचा है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। ठेठईटांगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से राजेश यादव उम्र 37 वर्ष, भूलन यादव उम्र 26 वर्ष, कमरुन खातून उम्र 36 वर्ष तथा फूल कुमारी देवी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। सबने पुलिस को बताया है कि वे बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन सभी को जेल भेज दिया है।
स्कॉर्पियो पर है यूपी का नंबर
थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो तेज गति से आती दिखी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस की टीम ने वाहन का पीछा किया।बसंत क्रेशर मशीन के पास कच्ची सड़क पर गाड़ी को घर लिया गया। गाड़ी पर यूपी का नंबर लगा हुआ था। जांच में वाहन से 44 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नशे का यह सामान ओड़िशा से बिहार ले जाया जा रहा था।
इसे भी पढ़ें : रांची और हटिया से खुलने वाली 2 ट्रेनों का होगा…
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा सचिवालय में निकली बंपर Vacancy, बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…
इसे भी पढ़ें : CHAMPION बनी महावीर टीम, मकसद में कामयाब रहा GOE… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…
इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया












