spot_img

झारखंड में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये

Date:

spot_img
spot_img

रांची : राज्‍य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है. प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्‍त उत्‍तरी छोटानागपुर हजारीबाग के पद पर पदस्‍थापित कमल जॉन ल‍कड़ा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्‍त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे.

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव इकबाल आलम अंसारी को सरायकेला-खरसावां का जिला दंडाधिकारी एवं डीसी बनाया गया है.

सरायकेला-खरसावां के डीसी ए दोड्डे को अपर सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्‍थापित किया गया है. इसके साथ ही उनको अपने कार्यों के साथ नागरिक सुरक्षा आयुक्‍त का अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया है.

हजारीबाग डीसी भुवनेश प्रताप सिंह को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है. इसके साथ ही मध्‍याहन भोजन प्राधिकार के निदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है.

स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्‍त सचिव आदित्‍य कुमार आनंद को जिला दंडाधिकारी एवं डीसी हजारीबाग के पद पर पदस्‍थापित किया गया है.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...

Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची में बीती देर रात एक...