spot_img

सीआरपीएफ के 4 जवानों को कोरोना के हल्के लक्षण, दी गई मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : सीआरपीएफ के 4 जवानों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें धनबाद डीसी उमा शंकर सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट प्रदान की गई। होम आइसोलेशन के नोडल पदाधिकारी रूपेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान संजय पेनकरा, शैलेंद्र राम, मुकेश कुमार तथा वी शरवनम को कोरोना के हल्के लक्षण थे। सभी तोपचांची सीआरपीएफ कैंप में आइसोलेट हैं। उपायुक्त के निर्देश पर उन्हें तोपचांची सीओ विकास कुमार त्रिवेदी के सहयोग से मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट डिलीवरी ब्वॉय द्वारा प्रदान की गई। किट में ऑक्सिमीटर, आवश्यक दवाइयां, मास्क है।

इसे भी पढ़ें :फॉर्च्यूनर गाड़ी बन गया जी का जंजाल, दोस्त ही बन गए जानी दुश्मन

संबल साथी कैंपेन की डीसी ने की ऑनलाइन समीक्षा

वैश्विक महामारी की दूसरी घातक लहर से प्रभावित हुए गरीब परिवारों के लिए संबल साथी कैंपेन के तहत आकस्मिक सुविधाएं प्रदान करने की योजना को लेकर डीसी उमा शंकर सिंह ने गुरुवार को ऑनलाइन बैठक कर अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी बीडीओ एवं सीओ को 13 मई की शाम तक प्रखंड में भ्रमण कर प्रभावित परिवारों का चयन करने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उन्हें शीघ्र मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।



साथ ही जिस परिवार में बच्चे अनाथ हो चुके हों, उन्हें विशेष रणनीति के तहत विभिन्न गैर सरकारी संगठनों एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत विभिन्न योजनाओं के द्वारा मुख्यधारा में शामिल करने तथा जिन परिवार के प्रमुख आर्थिक स्रोत समाप्त हो गए होंगे, वैसे परिवारों के शिक्षित युवक-युवतियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा प्रभावित परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अच्छादित करने की योजना से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें :पलामू में बिना मास्क घूमने वालाें को पुलिस ने पकड़ा, कराई उठक-बैठक  

हितधारकों के साथ होने वाली बैठक को लेकर भी निर्देश

एक दूसरी ऑनलाइन बैठक में उपायुक्त ने कोरोना को हराने के लिए 13 मई को हितधारकों के साथ होने वाली बैठक को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के लिए उपचार एवं उपलब्ध सुविधाएं, होम आइसोलेशन, जिले में सीटी स्कैन एवं चेस्ट स्कैन की उपलब्धता, सर्किट हाउस स्थित कोविड वार रूम, प्रखंड पर उपलब्ध एंबुलेंस, जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय क्‍वारंटीन सेंटर, नन आइसीयू, आईसीयू बेड सहित अन्य जानकारियां लोगों के बीच साझा कर उन्हें जागरूक करें।



इसे भी पढ़ें :पलामू में बिना मास्क घूमने वालाें को पुलिस ने पकड़ा, कराई उठक-बैठक  

लोगों को कोरोना जांच के लिए प्रेरित करें

डीसी ने निर्देश दिया कि लोगों को कोरोना जांच के लिए प्रेरित करेंऔर बताएं कि सभी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, डेडिकेटिड कोविड हेल्थ केयर सेंटर व अस्पताल में जांच की जा रही है। इसके अलावा कोविड उपयुक्त व्यवहार, स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करने का निर्देश दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...