JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में 2 थाना क्षेत्रों में छापा मारकर ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले 5 लोगों को दबोचा गया है। इसमें से 1 थाने से फरार होने में सफल रहा। 4 लोग गिरफ्तार हैं। इनके पास से 132 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। दोनों कार्रवाई पिछले 24 घंटे के अंदर हुई है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर से पुलिस ने 3 लोगों को 110 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। ये हैं-पिंटू कुमार सिंह, लक्ष्मण पासवान और गणपत रजक। सभी नशेड़ियों के बीच ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे थे।
फरार आरोपी को तलाश रही पुलिस
थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि यह सभी आदित्यपुर से ब्राउन शुगर लाकर नशेड़ियों के बीच 150 से 180 रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेचते थे। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब 15 हजार रुपए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया। परसुडीह पुलिस ने 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 लोगों को हिरासत में लिया था। इनकी पहचान मो सफदर और मो मोनू के रूप में हुई। मो मोनू थाना से भाग निकला। थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उसके खिलाफ 1 एक्सीडेंट का केस भी दर्ज है। दोनों क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करते रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस को कुछ और लोगों के बारे में सूचना मिली है। इसका सत्यापन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मुंबई लौटे विक्की-कैट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा… बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर JPSC अभ्यर्थियों ने शुरू किया आंदोलन, PT परीक्षा की CBI से जांच कराने के लिए छेड़ा मुहिम
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा
इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा
इसे भी पढ़ें : 3 बलास्ट में एक बच्चे समेत दो की मौत, दहशत
इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें
इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो








