spot_img
spot_img

बंगाल चुनाव के चौथे चरण में सबसे अधिक 377 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 44 सीटों के लिए 17 अप्रैल को होना है मतदान

कोलकाता: बंगाल में प्रथण चरण के मतदान का चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है। शनिवार को पांच जिलों के 30 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही चौथे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया और स्क्रुटनी भी पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने एक बयान जारी कर बताया कि चौथे चरण में सबसे ज्यादा 377 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें तृणमूल कांग्रेस के 44, बसपा के 13, भाजपा के 44, भाकपा का एक, माकपा के 22, कांग्रेस के नौ, एनपीपी के दो, फॉरवर्ड ब्लॉक के छह, आरएसपी के दो व अन्य राजनीतिक दलों के 79 उम्मीदवारों के साथ ही 155 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।

चौथे चरण में 44 विधानसभा सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरी ओर, पांचवें चरण में अब तक 52 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं, जिसमें तृणमूल के 20, बसपा के चार, भाजपा का एक, अन्य राजनीतिक दलों के 21 व छह निर्दलीय शामिल हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च है। पांचवें चरण में 45 सीटों के लिए 17 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। पहले चरण में 191, दूसरे चरण में 171 और तीसरे चरण में 205 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। शनिवार को राज्य के 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्‍लास्‍ट, बच्‍ची समेत दो गंभीर

इसे भी पढ़ें :ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, वैन चालक और ट्रक ड्राइवर की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...