Ranchi : भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के 36 जांबाजों को भी नवाजा जाएगा। गृह मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नक्सलियों, उग्रवादियों और अपराधियों के दुश्मन माने जाने वाले झारखंड के मशहूर IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर को भी मेडल मिलेगा। उनके साथ 12 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा और 23 को वीरता के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वहीं, झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमीर तांती को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। जमशेदपुर रेल SP ऋषभ झा और रांची के सिटी DSP दीपक कुमार का नाम भी मेडल पाने वालों में शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 277 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से नवाजा जाएगा। वीरता पुरस्कार पाने वाले 277 कर्मियों में से 119 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पोस्टेड रहे। 133 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र से और 25 कर्मी अन्य क्षेत्रों से हैं। 275 कर्मियों को वीरता पदक मिलेगा, तो वहीं दो को राष्ट्रपति वीरता पदक दिया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
- आईजी अभियान एवी होमकर
- डीएसपी परवेज आलम
- एसआई तरामनी टेटे
- एएसआई भीम लाल महतो
- एएसआई एतवा उरांव
- हवलदार संतोष कुमार
- हवलदार अनिल दास
- हवलदार जीवन ज्योतिष तिर्की
- हवलदार राम बहादुर
- हवलदार सिल्वेस्टर केरकेट्टा
- हवलदार चंद्रकांत महतो
- आरक्षी कविता विवेक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
- झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमीर तांती

पुलिस वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
- जमशेदपुर रेल SP ऋषभ झा
- एएसपी बृजेंद्र कुमार मिश्रा
- एएसपी अनुराग राज
- डीएसपी दीपक कुमार (सिटी डीएसपी,राँची)
- डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी
- इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह
- इंस्पेक्टर राजीव कुमार
- एसआई रौशन सिंह
- एसआई सदानन्द सिंह
- एसआई विक्रांत कुमार
- हवलदार फबीअनुस तिर्की
- हवलदार नारायण मांझी
- हवलदार अमित कुमार
- आरक्षी अनिल उरांव
- आरक्षी बाबूराम बस्की
- आरक्षी याकूब सुरीन
- आरक्षी अशोक कुमार
- आरक्षी रंजीत कुमार
- आरक्षी असगर अली
- आरक्षी शेख सिकंद
- आरक्षी अनूप लकड़ा
- आरक्षी कृष्णा उरांव
- आरक्षी विनय टेटे

इसे भी पढ़ें : खफा घरवालों ने नाबालिग को ल*टकाया…












