spot_img

पुलिसकर्मियों के 3500 बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, अन्‍य को 50 परसेंट छूट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  पुलिसकर्मियों के बच्‍चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा दी जायेगी। इस योजना के तहत 3500 बच्चों का चयन किया जाना है। पंजीकरण कराने वाले अन्य बच्चों को फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। योगी सरकार ने यूपी पुलिस के बच्चों के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

रजिस्‍ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर अनएकेडमी का लिंक

एडीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने पुलिस के सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर कोचिंग सुविधा के लिए अनएकेडमी के साथ किए गए अनुबंध की जानकारी दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए यूपी पुलिस की वेबसाइट पर अनएकेडमी का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके पुलिसकर्मियों के बच्चे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अनएकेडमी की शिक्षोदया योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग में 1000 बच्चों के चयन के लिए आगामी 31 जुलाई को परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा आनलाइन होगी। इसके बाद दूसरी नि:शुल्क शिक्षा की योजना के तहत 2500 बच्चों का चयन किया जाएगा, जिसके लिए सितंबर माह में आनलाइन परीक्षा होगी।

ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाओं की व्‍यवस्‍था

अनएकेडमी ग्रुप द्वारा विद्यालयीय एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जाती हैं। पुलिस विभाग के साथ एमओयू का उद्देश्य यूपी के सभी पुलिसकर्मियों के कक्षा नौ से स्नातक तक के बच्चों को शिक्षा एवं प्रतिर्स्पधात्मक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए कोचिंग उपलब्ध कराना है। इसमें शामिल छात्रों को एनडीए, यूपीएससी, एसएससी, नीट तथा आईआईटी-जेईई आदि विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ करियर काउंसेलिंग सत्र भी रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...