spot_img

कोरोना से 33 साल के गीतकार श्याम देहाती का निधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अस्पताल ले जाते वक्त ऑक्सीजन कम होने से रास्ते में हो गई मौत

kohramlive desk : कोरोना ने भोजपुरी फिल्मों व एकल गीतों के चर्चित गीतकार 33 साल के श्याम देहाती की जान ले ली। वे बेतिया, बिहार के रहने वाले थे।

तीन दिन पहले हुए थे संक्रमित

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें एम्बुलेंस द्वारा बेतिया से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही ऑक्सीजन लेवल कम होने से उनकी सांसे टूट गईं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

दो बच्चों के थे पिता

श्याम देहाती की शादी हो चुकी थी। वे 5 साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे के पिता थे। पत्नी और बच्चों के साथ वे अपने पीछे माता-पिता को भी छोड़ गए हैं। गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

लिफ्टमैन से बने थे गीतकार

भोजपुरी के वरिष्ठ फिल्म समीक्षक ए. एन सिंह ने बताया कि श्याम देहाती शुरुआती दौर में मुंबई में रोजी रोजगार की तलाश में गए थे, जहां उन्हें लिफ्टमैन की नौकरी मिल गई थी। जिस बिल्डिंग में लिफ्ट मैन की नौकरी करते थे, उसमें फिल्मकारों का आना जाना था। कई बिहारी फिल्म निर्माता भी आते-जाते थे। इसी दौरान साल 2007 में वे ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के निर्देशक केडी के संपर्क में आए और उन्हें उस फिल्म में गाना लिखने का मौका मिला। दर्जनों फिल्मों में गीत लिखने के बाद उन्होंने फिल्मों में संगीत देने का भी काम किया। तीन साल पहले वह फिल्म ‘रानी दिलबर जानी’ से हीरो भी बन गए थे। ‘रानी दिलबर जानी’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की आठ बड़ी नायिकाओं ने एक साथ काम किया था, जिनमें रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अंजना सिंह, अर्चना सिंह, सीमासिंह व आम्रपाली दुबे शामिल रहीं।

Read More : केंद्रीय मंत्री डॉ Jitendra Singh हुए कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...