पीएलएफआई दिनेश गोप के नाम से व्यवसायी से मांगी गई 30 लाख की रंगदारी
रांची : कांके के अरसंडे में रहने वाले एक व्यवसायी से बतौर रंगदारी 30 लाख रुपये मांगी गई है। यह रंगदारी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर मांगी गई है। रविवार की दोपहर 12:50 बजे व्यवसायी अवधेश कुमार को मोबाइल नंबर 6200312718 पर +1(204)818-5872 से वीडियो कॉल आया। उस वक्त वो थाना के सामने होटल में नास्ता कर रहे थे। फोन करने वाले ने कहा- “मैं पीएलएफआई सेंट्रल कमेटी का सदस्य बोल रहा हूं। आप 30 लाख रुपया भेज दीजिए, नहीं तो आपके जान माल का नुकसान होगा, मैं आपको भली-भांति जानता हूं।

व्यवसायी के व्हाट्सअप पर पीएलएफआई के नाम से एक पर्ची भी भेजी गई है। जिसमें लिखा है कि अवधेश जी लाल सलाम आपको सूचित किया जा रहा है कि संगठन को सहयोग राशि के रूप में 30 लाख रुपया भेज दें, अन्यथा हम मजबूरन होकर फौजी कार्रवाई करेंगे, जिसमें आपके जान माल की हानी होगी, जिसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।
व्यवसायी अवधेश कुमार ने इस संबंध में कांके थाना में मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
इसे भी पढ़ें : देखिए, ओझा का ठप्पा लगते ही मिल जाता है नाम “डायन”












