Ranchi : ATS ने खूंटी-मूरहू रोड में छापेमारी कर इंटर स्टेट अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें खूंटी के मारंगदाहा थाना निवासी राम कुमार मुंडा, चतरा के पत्थरगड्डा थाना निवासी विरेन्द्र दांगी और रांची के जगन्नाथपुर निवासी राजकुमार साव शामिल हैं। इनके पास से पांच किलो आठ ग्राम अफीम, 32 हजार 500 रुपये, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद हुआ है।
आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र में अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। मिले इंफॉर्मेशन पर एटीएस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी-मुरहू रोड स्थित एमएस माईल इण्डियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रेड मारी और तीन तस्करों को दबोच लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। बिरेन्द्र दांगी पूर्व में मादक द्रव्यों की तस्करी के लिए 10 वर्ष का सजायाफ्ता भी है। गिरफ्तार आरोपी अफीम की तस्करी झारखंड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में भी करते हैं। इन आरोपियों का अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह से भी संबंध होने की बात सामने आयी है। इस रैकेट में कई अन्तर्राज्यीय स्तर पर पैसों की लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। मामले में पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें : Gold Medal से नवाजे गये टॉपर्स, क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… जानें
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में फटा रॉकेट लॉन्चर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : मोटर बोट लगाने के बाद रिकवर हुई डूबी दो बच्चियों की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : रेंटर बन एंट्री लेता, फिर कर जाता बड़ा काम, क्या बोलें SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में जवान लड़के को दिन दहाड़े मारी गोली, फिर…
इसे भी पढ़ें : स्कूल बस और हाईवा में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : एक साथ 107 बच्चों को करना पड़ा एडमिट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में एक साथ 3 IED ब्लास्ट, फिर क्या हुआ… जानें










