CHAIBASA : चाईबासा के मंझारी थाना के जांगीबुरू के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित टैंकर ने 3 बच्चों की जान ले ली। बच्चे सड़क के किनारे हड़िया दारू के गोदाम के पास खेल रहे थे। इस दौरान गोदाम के पास टैंकर पलट गया और बच्चे उसकी चपेट में आ गए। चालक भागने में सफल रहा। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में माहौल गमगीन है।
दो बच्चे एक ही परिवार के
जानकारी के अनुसार, दिन के लगभग 10:45 बजे जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण अचानक पीछे लुढ़कने से सड़क किनारे पास बैठे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।मृतकों में दो बच्चे एक ही परिवार के हैं। इनमें 5 साल का सुखमति तामसोय, 8 साल का का सागर तामसोय और 6 साल पानो तामसोय शामिल हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंझारी के थाना प्रभारी को दे दी है।
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्स का किया उद्घाटन, 16 हजार 800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : देवर ने लूट ली आबरू, शौहर ने विदेश से फोन पर दे दिया तीन तलाक… देखें
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV




