UP : रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 3.53 लाख से अधिक स्कूल रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने एक साथ चार नई सुविधाओं का ऐलान किया और कहा कि “अब आप अच्छे से रक्षाबंधन मनाइये, बच्चों का भविष्य संवारने में आपका योगदान सबसे अहम है।”
रसोइयों को मिले ये 4 बड़े उपहार
मानदेय 2000 से बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह
दुर्घटना पर ₹2 लाख की आर्थिक सहायता
रसोइया व परिवार को ₹5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
साड़ी खरीदने की राशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1000
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी भुगतान अब DBT के जरिये सीधे बैंक खाते में होंगे।
स्वच्छ भोजन और बच्चों की सुरक्षा पर सख्त संदेश
CM योगी ने रसोइयों से कहा कि मिड-डे मील में स्वच्छता से कोई समझौता न हो। फूड प्वाइजनिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए रसोई में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में गरीबों की अनदेखी हुई, जबकि मौजूदा सरकार शिक्षा, सुरक्षा और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रही है।








