Ramgarh : रामगढ के विभिन्न थानों में पदस्थापित 29 दारोगा और जमादार को इधर से उधर कर दिया गया। बुधवार को एसपी प्रभात कुमार के आदेश पर इस संबंध में लेटर जारी कर दिया गया। आदेश के अनुसार रामगढ़ थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा को रामगढ थाना से रजरप्पा थाना, अवधेश कुमार मिश्रा को रामगढ थाना से पुलिस केंद्र, सोनू कुमार साहू को रामगढ थाना से पतरातू थाना, श्याम नंदन सिंह को रामगढ थाना से भुरकुंडा ओपी, गोला थाना में पदस्थापित संतोष कुमार गुप्ता को मांडू थाना, सुमित कुमार सिंह को गोला थाना से वेस्ट बोकारो ओपी, कुंदन कुमार राव को गोला थाना से भुरकुंडा ओपी, रजरप्पा थाना में पदस्थापित सैनिक समद को वेस्ट बोकारो ओपी, कुजू ओपी में पदस्थापित सुरेंद्र सिंह कुंटिया को रामगढ़ थाना, गौतम कुमार को कुज्जू ओपी से रामगढ़ थाना, भुरकुंडा ओपी में पदस्थापित समित कुमार पांडे को रामगढ़ थाना, नवीन कुमार को भुरकुंडा ओपी से कुज्जू ओपी, प्रभात कुमार को भुरकुंडा ओपी से रामगढ़ थाना, कुमुद बागे को कुजू ओपी, पतरातू थाना में पदस्थापित प्रभात कुमार दास को पतरातु थाना से गोला थाना, पतरातू थाना में पदस्थापित मयंक प्रसाद को भुरकुंडा ओपी, वेस्ट बोकारो ओपी में पदस्थापित अफजल अंसारी को बेस्ट बोकारो ओपी से पतरातू थाना, मांडू थाना में पदस्थापित निर्मल उरांव को पतरातू थाना, मनीष कुमार को मांडू थाना से गोला थाना, बरकाकाना ओपी में पदस्थापित जितेंद्र टूडू को गोला थाना, अनिल हेंब्रम को बरकाकाना ओपी से मांडू थाना, प्यारे हसन को बरकाकाना ओपी से रामगढ़ थाना,पुलिस लाइन में पदस्थापित सौरभ कुमार को रजरप्पा थाना, यातायात थाना में पदस्थापित जमादार भूतनाथ सिंह मुंडा को लाइन हाजिर, गोला थाना में पदस्थापित दुर्जय कुमार सिंह को गोला थाना से बरकाकाना ओपी, पुलिस लाइन में पदस्थापित जमादार वीरेंद्र प्रसाद को बरकाकाना ओपी, भुनेश्वर यादव को पुलिस लाइन से बरकाकाना ओपी, विद्यावती बनर्जी को पुलिस लाइन से रामगढ़ थाना, विश्वामित्र सिंह को पुलिस लाइन से भुरकुंडा ओपी भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : Fact Check : धनबाद में मिला भारी-भरकम सांप, फॉरेस्टर और डीएसपी ने कहा- यह…
इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग
इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश
इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्त, DRI ने 2 को दबोचा








