spot_img

27 साल पुराना लेकिन दिलजले आशिकों का फेवरेट गाना…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की बात हो और गोविंदा का नाम न आये, ऐसा मुश्किल है। 90 के दशक में उनकी फिल्मों का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोलता था। दर्शक जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग पर दिल खोलकर हंसते थे, वहीं उनका डांस स्टाइल आज भी आइकॉनिक माना जाता है। लेकिन सिर्फ कॉमेडी और डांस ही नहीं, गोविंदा ने अपने इमोशनल अंदाज से भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। आज हम उनके एक ऐसे दर्दभरे गाने की बात कर रहे हैं, जो 27 साल बाद भी दिल टूटे आशिकों का फेवरेट बना हुआ है। गोविंदा की फिल्म ‘नसीब’ (1997) का सुपरहिट सॉन्ग ‘शिकवा नहीं किसी से’ आज भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करता है। टूटे दिलों का दर्द इस गाने के बोलों के जरिये जिस तरह सामने आता है, वह किसी को भी इमोशनल कर सकता है। यूट्यूब पर यह गाना अब भी लोगों के प्लेलिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। ‘नसीब’ में गोविंदा के साथ ममता कुलकर्णी ने लीड रोल निभाया था। वहीं राहुल रॉय भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आये। फिल्म के लगभग सभी गाने सुपरहिट साबित हुये, लेकिन ‘शिकवा नहीं किसी से’ ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाई।

क्यों खास है यह गाना?

  • दर्दभरे बोल दिल को छू जाते हैं
  • गोविंदा का इमोशनल अभिनय दर्शकों को बांधे रखता है
  • दिल टूटे लोगों के लिये यह आज भी एक तरह की भावनात्मक राहत बन चुका है

अगर आपने यह गाना अब तक नहीं सुना, तो एक बार यूट्यूब पर जरूर सुनें। गाने की गहराई और गोविंदा की अदाकारी अपने आप में इस बात का सबूत हैं कि इसे क्यों आज भी याद किया जाता है।

फिल्म की कहानी

‘नसीब’ की कहानी कृष्णा नाम के एक गरीब युवक की है, जो कड़ी मेहनत कर अमीर बनता है और अपनी प्रेमिका पूजा से शादी करने लौटता है। लेकिन उसके लौटने तक पूजा की शादी हो चुकी होती है। बस इसी टूटे हुये सपने और अधूरे प्यार का दर्द इस गाने में महसूस किया जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...