spot_img
spot_img
spot_img

27 साल का सूखा खत्म! दक्षिण अफ्रीका को मिला ‘गदा’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 27 साल की लंबे इंतेजार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। चौथे दिन मिले 282 रनों के लक्ष्य को एडन मारक्रम (136) और कप्तान टेम्बा बावुमा (61) की शानदार पारियों की बदौलत प्रोटियाज ने हासिल कर लिया। ICC टेस्ट गदा को जीतने के बाद टेम्बा बावुमा का विनिंग सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह गदा को बंदूक की तरह पकड़े नजर आ रहे हैं और उसे घुमा रहे हैं।

मारक्रम ने रचा मैच विनिंग शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुये शुरुआती झटका लगने के बाद, मारक्रम ने मल्डर (27) के साथ संयम दिखाया और फिर कप्तान बावुमा के साथ 147 रनों की निर्णायक साझेदारी कर मैच को कंगारुओं की पकड़ से बाहर कर दिया। यह मारक्रम के करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक रही।

पहली पारी में दोनों टीमों के बल्लेबाज फेल

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 212 रन बनाये। कगिसो रबाडा ने 5 और यानसेन ने 3 विकेट लेकर कंगारुओं की कमर तोड़ी। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी और भी खराब रही और पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई, जिसमें पैट कमिंस ने 6 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी लड़खड़ाई

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 207 रन ही बना सका। स्टार्क ने 50 और कैरी ने 43 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। रबाडा ने दूसरी बार मैच में चमकते हुए 4 विकेट चटकाये ।

क्षिण अफ्रीका ने मिटाया ‘चोकर्स’ का ठप्पा

जब दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य मिला, तो एक बार फिर ‘चोकर्स’ वाली छवि चर्चा में आ गई, लेकिन इस बार मारक्रम और बावुमा की जोड़ी ने इतिहास बदल दिया। 1998 के बाद यह पहला आईसीसी खिताब है जो प्रोटियाज टीम ने अपने नाम किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...