Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM में शनिवार को करीब 20-25 लोगों से भरी लिफ्ट बीच में अचानक बंद हो गई। मरीज और परिजन करीब 15-20 मिनट तक अंदर फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि MGM में लिफ्ट की समस्या पुरानी है। जून में सामने आई जानकारी के मुताबिक अस्पताल की 16 में से 12 लिफ्ट खराब थीं। इससे मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था। वहीं खबर यह भी है कि लिफ्ट की चाबी होमगार्ड के पास रहती है और कई बार चाबी गुम होने से संचालन प्रभावित होता है। शनिवार की घटना ने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और मेंटेनेंस व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिये हैं।







