spot_img
spot_img

25 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी बड़ा विकास जमानत पर छूटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : 25 लाख का इनामी हार्डकोर भाकपा माओवादी बड़ा विकास उर्फ बालेश्वर उरांव उर्फ विनय उरांव जमानत पर हजारीबाग ओपन जेल से बाहर आ गया। उस पर कुल 76 प्राथमिकी दर्ज थी। 60 केस में वह रिहा हो चुका है, जबकि 16 केस में उसे जमानत मिली है। जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इसकी पुष्टि की है।

Read More : राहत : झारखंड में 4365 नये मरीज मिले, 7531 हुए स्‍वस्‍थ, जानिये रांची का हाल

Read More : ADG नवीन कुमार के ड्राइवर की फंदे पर झूलती मिली लाश 

यहां याद दिला दें कि विकास ने 14 जुलाई 2016 को राज्य के तत्कालीन डीजीपी डीके पांडे के समक्ष पुलिस मुख्यालय में हथियार के साथ सरेंडर किया था। उस वक्त डीजीपी ने घोषणा की थी कि बड़ा विकास के ऊपर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे। मगर कानूनी पेंचिदगी की वजह से केस वापस नहीं हो सका और वह हजारीबाग ओपन जेल में पिछले 5 साल से बंद था। पुलिस की मानें तो माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी अरविंद जी और सुधाकरण के बाद विकास तीसरे नंबर पर था। सरेंडर के बाद वह मुख्‍यधारा से जुड़कर समाज के लोगों के साथ रहना चाहता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...