Kohramlive : गोवा की चमकती रात एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गई। अरपोरा के एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में लगी भीषण आग ने 25 ज़िंदगियां छीन लीं और उनमें तीन मासूम सपने झारखंड के भी थे। धुयें और चीखों के बीच दम तोड़ चुके अपने दो भतीजों की पहचान करने पहुंचे नारायण माथुर की आवाज जैसे अब भी कांप रही थी। न्यूज एजेंसी ANI से उन्होंने कहा “दोनों भाई थे… बड़े भाई के बेटे। बस कुछ महीने पहले ही रोजगार की तलाश में गोवा आये थे। सोचा था ज़िंदगी बदलेगी, लेकिन…” उनकी बात पूरी होने से पहले ही आंखें भर आईं। हादसे में उनके ही मोहल्ले का एक पड़ोसी भी नहीं बच पाया।
#WATCH | Fire at a restaurant in North Goa’s Arpora, claiming 25 lives | Arpora, Goa: Narayan Mathur, relative of two victims, says, “Those were my nephews, sons of my elder brother. So, I have come here for them. Both of them died. They worked in the kitchen of the restaurant. I… pic.twitter.com/ieYc3mjosl
— ANI (@ANI) December 7, 2025
बीते कल रात आधी होते-होते क्लब में आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि बाहर निकलने की उम्मीद भी धुंध में खो गई। इमरजेंसी टीमें पूरी रात जूझती रहीं, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। लेकिन जो जाना था, वे जा चुके थे। कुछ सपने धुयें में, कुछ उम्मीदें राख में। गोवा के मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के पर्यटन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटना बताया। क्लब के मालिकों पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए हैं, कई लोग जेल पहुंच चुके हैं। उन्होंने साफ कहा“जो भी दोषी है, उसे सजा मिलेगी… ऐसी त्रासदी दोबारा न हो, हम हर कदम उठायेंगे।” झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की।
गोवा के नाइटक्लब में देर रात भीषण आग से कई लोगों के मरने की खबर अत्यंत दुखदायी है।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 7, 2025






