spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में एक ही रोज में निपट गये 205 मामले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की अदालत शनिवार को न्याय और समझौते की अनोखी मिसाल बनी। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा की ओर से विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के मार्गदर्शन में हुई इस अदालत ने उन चेहरों पर मुस्कान लौटाई, जिनकी जिंदगी लंबे समय से न्याय की चौखट पर अटकी थी। त्वरित निपटारे के लिये कुल 7 पीठों का गठन किया गया। नगर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय भी इसमें शामिल रहा। पीठों में जिले के वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुये। एक ही दिन में अदालत ने 205 मामलों का निपटारा कर दिया। इनमें, 45 आपराधिक मामले, 82 बिजली विभाग से जुड़े विवाद, 15 भू-राजस्व विवाद, 7 मोटर वाहन दावा न्यायाधिकरण के केस एवं 48 वैवाहिक मामले थे। इन सभी मामलों से 47,76,650 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

लोक अदालत बना उम्मीद का दरबार

वैवाहिक विवादों में बिखरे रिश्ते सुलह से फिर से जुड़ गये, राजस्व मामलों में पुरानी गांठें खुल गईं, और पीड़ित पक्षकारों ने राहत की सांस ली। अदालत कक्षों से निकले कई चेहरे बताये, “न्याय सिर्फ फैसले का नाम नहीं, बल्कि सुकून और नई शुरुआत का नाम है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...