Seraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार को हुए 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले सड़क हादसे में चांडिल बाजार बस स्टैंड के पास सुबह 14 चक्का ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया पंचायत स्थित हाथीनादा गांव के निवासी 47 वर्षीय सालंती टुडू व 17 वर्षीय सुनील टुडू के रूप में हुई है।
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
दूसरे सड़क हादसे में चौका में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें 2 घायल हो गए। कांड्रा स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर हुए हादसे में 2 लोग जख्मी हुए हैं। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कांड्रा की ओर से आ रहे थे। इनका इलाज जमशेदपुर के MGM अस्पताल में चल रहा है। तीसरे हादसे में कांड्रा स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास ऑटो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे आ रहा बाइक सवार ऑटो से टकरा गया। इसमें ऑटो सवार महिला तथा बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार युवक की पहचान लेपाटाँड़ (ईचागढ़) निवासी गुरुपद सिंह मुंडा के रूप में की गई है।
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..
Read More : माओवादियों की हथियार का करता था मरम्मत, Police ने क्या किया, देखें…
Read More : Parineeti की बोल्डनेस देख यूजर्स बोले…बटन बंद कर लो देवी
Read More : 15-18 साल के बच्चों के लिए ऐसे बुक कर सकेंगे Covid Vaccine, जानिए तरीका
Read More : CM ने किया नई बंदिशों का ऐलान, बोले- भीड़ दिखी तो बाजार होंगे…
Read More : स्ट्रीट वेंटर्स के खाते में मोदी सरकार सीधे देगी 10,000 का लोन, करना होगा यह काम
Read More : 73 साल की महिला के पेट में 35 साल से था 7 महीने का भ्रूण, जानिये क्या हुआ…
Read More : हीरो ने उतारी इलेक्ट्रिक साइकिल, जानिये प्राइस और खासियत












