Bihar : बिहार में VIP यानी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी मर्डर केस में पुलिस ने दो संदिग्धों को डिटेन किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। ADG मुख्यालय जितेंद्र गंगवार ने कहा कि “दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना के VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। संभवतः घटना को रात में अंजाम दिया गया था…मृतक घर में अकेले रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की गई। FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच हेतु कार्रवाई कर रही है। घर के बाहर एक अलमारी मिली है, उसकी जांच की जा रही है, घर में 3 गिलास पाये गये हैं, 3 बाइक पाई गई हैं, उसकी भी जांच की जा रही है। मामले में एक SIT का गठन किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर 2 संदिग्धो को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है।”
यहां याद दिला दें कि बीती रात VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। आज सुबह उनका खून से लथपथ शव उनके आवास से मिला। उनका घर दरभंगा के सुपौल बाजार में है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Patna, Bihar | On Mukesh Sahani’s father murder, Jitendra Singh Gangwar, ADG, Headquarters says, “Jitan Sahani,70, who used to stay alone was murdered by unknown persons probably in the night. Police headquarters has taken cognizance of the incident. FSL team are collecting… pic.twitter.com/uOxuEcjbXE
— ANI (@ANI) July 16, 2024
इसे भी पढ़ें :इजाफा के बीच BSNL का शानदार प्लान लॉन्च… जानें
इसे भी पढ़ें :इन यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर करना बनेगा आफत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :NTPC की पहल पर मिली कईयों को रोशनी
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम त्योहार से पहले पूरा कर लें ये काम : DC
इसे भी पढ़ें :घर का इकलौता कमाऊ बेटा इस हाल में मिला
इसे भी पढ़ें :रांची में बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें…
इसे भी पढ़ें :तय समय पर कार्रवाई करने में ये तीन जिले बेहतर
इसे भी पढ़ें :फर्जी और भ्रामक खबर परोसने वाले को ”सही जगह” पहुंचाये : DGP
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में BJP की ताकत हुई कम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब दो बच्चे इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :रातों-रात अमीर बनने की चाह में लग गई हथकड़ी
इसे भी पढ़ें :इमरान खान की राजनीति पर लग सकता है ब्रेक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :फ्लाईओवर से नीचे लटकी स्कूल बस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PM मोदी से मिले CM हेमंत सोरेन… देखें














