Kohramlive : PM नरेन्द्र मोदी ने PM किसान योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी गई। 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किये गये। PM आज बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में 19वीं किस्त जारी की। अपने सम्बोधन में PM ने कहा कि “महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलकामांझी की धरती है। ये सिल्क सिटी भी है। बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा में इस समय महाशिवरात्रि की भी खूब तैयारियां चल रही हैं। ऐसे पवित्र समय में मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों भेजने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि, “मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान। NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है।” गौरतलब है कि PM किसान योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मतलब सलाना 6 हजार रुपये किसानों को सरकार की तरफ से दिये जाते हैं।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
(वीडियो: डीडी) pic.twitter.com/hlWW00JmpQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025







