kohramlive desk : न्यूयॉर्क में एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से एक आवासीय परिसर में 9 बच्चों सहित19 लोगों की मौत होने की सूचना है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है और वहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
मदद के लिए खिड़की से चिल्ला रहे थे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने पर बहुमंजिला इमारत की खिड़की से लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे पर आग इतनी भीषण थी कि उनमें से कुछ लोगों तक सही समय पर मदद नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पोर्टेबल इलेक्ट्रिक हीटर की वजह से इमारत में आग लगने की घटना हुई है।
63 लोग हुए हैं घायल
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर एरिक एडम्स ने संवाददाताओं को बताया कि 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 63 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत बेहद ‘गंभीर’ है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन और न्यूयॉर्क के इतिहास में आग लगने की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है। उनके ऑफिस ने इस दुखद घटना पर खेद प्रकट करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि जिन लोगों को हमने खो दिया, उनके लिए प्रार्थना करने में आप मेरे साथ शामिल हों, विशेष रूप से उन 9 बच्चों के लिए जिन्हें असमय ही इस हादसे में अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :NEET PG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, जानें तारीखें
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर














