Kazakhstan : 17 साल की एक लड़की को अगवा कर 17 लोगों ने 4 दिनों तक गैंगरेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की की आपबीती सुन हर कोई हैरान-परेशान। लड़की ने बताया कि वह खरीददारी कर बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में कैब ड्राइवर ने उसे धोखे से कुछ नशीला पेय पिला दिया। जब आंख खुली तो नग्न अवस्था में नदी के किनारे थी। वह अनजान लोगों से घिरी थी। उनलोगों ने नदी किनारे ही उसके साथ गैंगरेप किया था। फिर वहां से उसे एक घर में ले जाया गया, जहां फिर से रेप किया गया। इस दौरान कुछ लोगों को फोन कर बुलाया गया। उनलोगों ने भी बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। यह सिलसिला 4 दिनों तक चला। जब विरोध किया उसे मारा-पीटा भी गया। चार दिन बाद लड़की को उसके कपड़े लौटाकर घर से बाहर भेज दिया गया। पीड़िता की मां ने मीडिया को जो कुछ बताया वो काफी हैरान करने वाला। पीड़ित की मां ने कहा कि पांच महीने बीतने के बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। हारकर उन्हें मीडिया का सहारा लेना पड़ा। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। आरोपियों को शहर नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। मामला कजाकिस्तान (Kazakhstan) के तुर्केस्तान क्षेत्र का है।
Read More : ‘Chandigarh kare aashiqui’ का मोशन पोस्टर रिलीज, तस्वीर आई सामने
Read More : झारखण्ड के स्कूल-कॉलेजों में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम
Read More : दिवाली के बाद ग्रुप सी के 22000 पदों पर होगी बहाली










