Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के नया समाहरणालय सभागार सोमवार को उम्मीद, पारदर्शिता और भरोसे का गवाह बना, जब वर्ग 6 से 8 के लिये चयनित 169 सहायक शिक्षकों को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से विद्यालय आवंटित किये गये। यह प्रक्रिया DDC पशुपतिनाथ मिश्रा और DSE अनुराग मिंज की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया में योग्यता और वरीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, इसमें गणित एवं विज्ञान 12 अभ्यर्थी, भाषा विषय 43 अभ्यर्थी, सामाजिक विज्ञान 114 अभ्यर्थी को विद्यालय मिले। इस तरह कुल 169 चयनित सहायक शिक्षकों को उनकी मेरिट सूची के अनुरूप विद्यालय आवंटित किये गये। DDC पशुपतिनाथ मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुये कहा कि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती से जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस और सकारात्मक कदम बताया, वहीं, सभी सहायक शिक्षकों से निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
169 सहायक शिक्षकों को मिला विद्यालय…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











