Bihar : बिहार के CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 146 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। CM नीतीश ने प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणायें की थी। उन्हें आज कैबिनेट में स्वीकृति मिली है। कैबिनेट में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से संबंधित 120 योजनाओं को ग्रीन सिग्नल मिला है। इन योजनाओं पर कुल 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। बिहार में 7 मेडिकल कॉलेज, 9 डिग्री कॉलेज, 17 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 9 अटल कला भवन बनाये जायेंगे। वहीं 24 धार्मिक विकास को लेकर स्वीकृति मिली है। PMCH के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर IS ठाकुर को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। वहीं राज्य में विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने वाला है। विधानसभा बजट सत्र में नीतीश सरकार की तरफ से कई विधेयक लाने की भी तैयारी है। सदन में पेश किये जाने से पहले कैबिनेट में उनपर भी मुहर लग सकती है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 146 एजेंडों पर लगी मुहर । https://t.co/OGNHumsWWn@BiharCabinet #BiharCabinetDecisions #BiharCabinetSecretariatDept #BiharCabinetDecisions2025
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) February 25, 2025












