spot_img

गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 1403 मामले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (Nitya Nand Dubey) : राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक आदालत लगी। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा ने जिला एवं सत्र न्यायालय  परिसर में  किया।  इसमें कुल 1403 मामले निपटाए गए और 1,60,23083 रुपये का समझौता हुआ। 13 बेंच बनाई गई थीं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि, डीसी राजेश कुमार पाठक, एसपी अंजनी कुमार झा तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी (उतरी) ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।

न्याय को बढ़ावा देने में मददगार

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि ने कहा कि लोक अदालत आयोजित करने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। लोक अदालत कानूनी व्यवस्था के संचालन को सुरक्षित करने, समान अवसर के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने में मदद करती है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द निपटान के लिए लोक अदालतों को और अधिक मामले भेजे जाएंगे।

डीसी-एसपी ने भी किया संबोधित

डीसी व विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाठक तथा एसपी अंजनी कुमार झा ने भी समारोह को संबोधित किया। जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा के अध्यक्ष गौतम  गौतम कृष्ण सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इनकी अध्यक्षता में 13 बेंच का गठन

इस अवसर पर, फैमिली कोर्ट जज अनिल कुमार मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज चंद्र झा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम विमलेश कुमार सहाय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश्य, न्यायिक दंडाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सामा रोशनी कुल्लू, न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी रामलाल प्रसाद गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी विशाल माझी, न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद एच वारिस, मुंसाफ मयंक कुमार टोप्पो, कार्यपालक दंडाधिकारी सुबोध कुमार तथा स्थायी  लोक अदालत के अध्यक्ष  कमलनयन पांडे के नेतृत्व में 13 पीठों का गठन किया गया था।

Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट

Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे

Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो

Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता

Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…

Read More :नहाते मिले DSP को किया गया गिरफ़्तार, जानें क्यूं

Read More :पूर्व क्रिकेटर लाल अमर नाथ की जयंती पर पुष्पांजलि

Read More :बस-कार की टक्‍कर में 3 की मौत, कई गंभीर

Read More :मास्‍टर साहब के घर पहुंची मौत की खबर, मचा कोहराम

Read More :दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...