Rajasthan DSP Hiralal Viral Video Case : हाल ही में राजस्थान पुलिस के DSP हीरालाल सैनी एक वीडियो महिला सिपाही के साथ वायरल हुआ था. इस वीडियो में आरोपी डीएसपी स्विमिंग पूल में महिला सिपाही के साथ बिना कपड़ों के नहाते हुए देखे गए थे. इस वीडियो में यह भी देखा गया था कि महिला सिपाही के 6 साल के बेटे के सामने ही ये लोग अश्लील हरकत कर रहे थे. दावा ये भी किया गया था कि डिप्टी एसपी ने मासूम बच्चे को भी गलत तरीके से टच किया था. लिहाजा, ये मामला चाइल्ड पॉर्नोग्राफी का भी बन गया.राजस्थान पुलिस के डीएसपी हीरालाल सैनी को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी केस में ही 9 सितंबर की देर रात राजस्थान के उदयपुर के एक रिसॉर्ट से ये गिरफ्तारी हुई.

SOG टीम ने ऐसे की गिरफ़्तारी
हीरालाल सैनी को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले प्रारंभिक पूछताछ के लिए उदयपुर के अंबामाता थाने में लाया गया। हालांकि, यहां पर कागजी कार्रवाई के बाद एसओजी की टीम आरोपी डीएसपी को लेकर जयपुर पहुंची। नए वायरल वीडियो में एक 6 वर्षीय बच्चा भी नजर आ रहा था, ऐसे में इस पूरे मामले की जांच एसओजी की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी टीम द्वारा की जा रही थी । उदयपुर के एक रिसॉर्ट में देर रात करीब 2 बजे तक गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई हुई. इसके बाद पुलिस टीम जयपुर के लिए रवाना हुई थी. इस मामले में पहले ही लापरवाही बरतने के आरोप में चितावा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था. एसपी के आदेश पर एक लंबी चौड़ी रिपोर्ट भी बनाई गई थी. बता दें कि इससे पहले भी डीएसपी हीरालाल का एक वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है, जिसमें वह स्वीमिंग पूल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ रंगरलियां करते हुए दिख रहे हैं।
DSP: 2.38 मिनट का है वायरल वीडियो
2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को लेकर महिला कांस्टेबल का पति एसपी के पास शिकायत करने गया था. पुलिस अधिकारी और महिला दोनों ने मिलकर ये वीडियो बनाया है. 2018 से ही हीरालाल सैनी ब्यावर में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर तैनात था.कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर हुआ था, मगर उन्होंने ट्रांसफर अपना कैंसिल करा लिया था. वीडियो वायरल होने पर उपाधीक्षक हीरालाल सैनी ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ साज़िश है और वीडियो को काट छांट कर बनाया गया है. हालांकि, इस मामले में कार्रवाई के साथ उच्च स्तरीय जांच भी हो रही है.
कई और मामले में हो सकता है खुलासा
इससे पहले महिला कॉन्स्टेबल के पति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया गया था, जिसपर अब थानाधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर करने का निर्देश जारी किया गया है। अब मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस केस में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।






