14 ट्रेनें रद्द, 12 का रूट डायवर्ट, 4 शॉर्ट टर्मिनेट… देखें कब और कहां

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सहारनपुर के रेलवे स्टेशन यार्ड में शारदा नगर पुल के पास साढ़े आठ घंटे काम होगा। यह काम कल यानि रविवार को होगा। इस दौरान 30 ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 12 ट्रेनों को मुरादाबाद, हापुड़ वाया पानीपत होकर चलाया जाएगा। 4 ट्रेनों को थोड़ी देर कर लिये रोका गया है। साढ़े आठ घंटे के इस मेगा ब्लॉक के चलते शनिवार को रेल कर्मचारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।

यह ब्लॉक सुबह 7:10 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 3:40 बजे तक रहेगा। इस दौरान संचालित होने वाली ट्रेनों को रद्द और रूट बदल दिया है। शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर के बजाय टपरी से होकर देहरादून जाएगी। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस को भी टपरी से ही निकाला जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस
-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस
-अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस
-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
-अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस
-सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस
-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
-दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस
-दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
-दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
-देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस
-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस

इनके बदलेंगे रूट 

-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस पानीपत, हापुड़, मुरादाबाद होकर चलेंगी।
-जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार, जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस पानीपत होकर गुजरेगी।
-लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना, बनमनखी-अमृतसर जनेसवा, जयनगर-अमृतसर शहीद, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस मुरादाबाद, हापुड़ व पानीपत से होकर चलेंगी।

ये ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट 

-कालका-दिल्ली एक्सप्रेस अंबाला-दिल्ली के बीच नहीं चलेगी।
-सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ के बीच नहीं चलेगी।
-सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रहेगी।
-प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ-सहारनपुर के रद्द रहेगी।

इसे भी पढ़ें : शपथ लेते ही एक्शन में सिद्धारमैया सरकार, क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : एक की मौ’त, 2 हथियार से चली गोली… क्या है माजरा

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण में शिरकत किये सीएम हेमंत

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...