बिना नंबर वाले 12 ट्रैक्टर जब्त, 2 लाख से अधिक जुर्माना…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार ने परिवहन विभाग की टीम के साथ आज अचानक सड़क पर उतर आये। बिना नंबर प्लेट के बेखौफ चल रहे 12 ट्रैक्टर पकड़े। मौके पर ही ₹2 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान जो बातें सामने आई, उसने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी। पकड़े गये ट्रैक्टरों के ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं था, सभी ट्रैक्टरों में ट्रॉली लगी थी, इससे साफ संकेत मिला कि वाहन मिट्टी–बालू के अवैध खनन और परिवहन में इस्तेमाल हो रहे थे। परिवहन विभाग की मदद से मौके पर ही पेनाल्टी वसूली गई।

SDO संजय कुमार ने बताया कि “शिकायतें लगातार मिल रही थीं। रात में नंबर प्लेट न होने के कारण कार्रवाई मुश्किल होती थी। आज सिर्फ एक घंटे और एक इलाके में 12 ट्रैक्टर पकड़े गये, पूरे अनुमंडल में इनकी संख्या हजारों में हो सकती है, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने साफ कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों को अब सड़क पर चलने नहीं दिया जायेगा। SDO ने चेतावनी दी कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहन सड़क पर मिले तो तुरंत जब्त होंगे। अवैध खनन और पथ परिवहन से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिये लगातार अभियान चलेगा। ऐसे वाहनों से होने वाले किसी भी हादसे की व्यक्तिगत तौर पर जांच वे खुद करेंगे। आज हुई कार्रवाई में जिन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, वे इन लोगों के नाम पर पंजीकृत पाये गये, परवेज आलम (लोटो), फिरोज खान, सद्दाम हुसैन (रॉकी मोहल्ला), छोटू मेहता (करमडीह), मिथलेश कुशवाहा व रामजी कुशवाहा (कल्याणपुर), जनार्दन राम (बीरबंधा), प्रवीण जायसवाल (नवादा), रामप्रवेश साव (मेराल) एवं बृजेश दुबे (मरहटिया)।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में जमीन संबंधी विवाद कम करने,...

मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

Gumla : भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर पहले से...

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा...

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता...

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी...