अब 22 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
कोहराम लाइव डेस्क : राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (RSMSSB) फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के 1128 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदन का अंतिम डेट बढ़ा दिया गया है। अब कैंडिडेट्स 22 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 तय की गई थी।
कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन और एग्जाम फीस 22 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। अंतिम डेट के बाद 7 दिनों के अंदर तय शुल्क का भुगतान कर आवेदन में संशोधन भी किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, IIT में प्रवेश के लिए ये अनिवार्य नहीं
क्या है क्वालिफिकेशन
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं पास होने चाहिए। फॉरेस्टर के पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए।
उम्र सीमा
- फॉरेस्ट गार्ड- 18 वर्ष से 24 साल
- फॉरेस्टर- 18 से 40 साल
चयन प्रक्रिया : सेलेक्शन प्रोसेस
इस पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : NHPC में कई पदों पर होगी बहाली, ऐसे होगा चयन












