spot_img

हजारीबाग में बांटे गये 11 हजार 850 ऑफर लेटर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Hazaribagh : विभिन्न संस्थानों और कंपनियों में चयनित 11 हजार 850 युवाओं को आज ऑफर लेटर दिया गया। हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित प्रमण्डलीय रोजगार मेला-सह-ऑफर लेटर वितरण समारोह में कई राजनेता और मंत्री मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुये ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को मजबूती देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार विकास के राह पर है, राज्य तरक्की के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने हर वर्ग और हर तबके के लिए योजनाएं शुरू की है। अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, बल्कि सरकारी अधिकारी लोगों के दरवाजे पर लोगों को योजनाओं से जोड़ रहे हैं।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण, राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जुड़ने के नये अवसर दे रहा है। गुजरे दो वर्षों से पीएम आवास के लिए राज्य सरकार को पैसा नहीं मिल रहा है। वहीं अबुआ आवास से वंचितों को बेघर लोगों को अब तीन कमरे का आवास देने की योजना बहुत जल्द शुरू होगी। अबुआ आवास योजना के तहत सात से आठ लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा। इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने ऑफर लेटर पाने वाले युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि असंगठित क्षेत्र के लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए घर में ही रोजगार की व्यवस्था सरकार ने किया है। प्रशिक्षण प्राप्त 40 हजार कुशल युवक-युवतियों को रोजगार दिया जा चुका है। सरकार के निर्णय ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी रही है।
इस अवसर पर गाण्डेय विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि हर तबके के लिए राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार की संवदेशनशलीता से राज्य की तरक्की के लिए प्रयत्नशील है। वहीं बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि गठबंधन की सरकार सर्वजन पेंशन से सभी वृद्धों को पेंशन देने का काम किया है। शिक्षा के बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डिग्री और नर्सिंग, कौशल प्रशिक्षण से शिक्षा-रोजगार के द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापन की समस्या का समाधान और निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण के नियम को कड़ाई से लागू करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं।
बरही विधायक उमा शंकर अकेला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही रोजगार में स्थानीयता के लिए कड़ाई से पालन करने, होमगार्ड की परीक्षाफल को पुनः प्रकाशित करने तथा आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार के और नये अवसर पर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे पहले समारोह में आये अतिथियों को पौधा देकर उनका सम्मान किया गया। स्वागत भाषण राजेश कुमार ने दिया। मंच संचालन राजश्री प्रसाद ने किया। कला संस्कृति विभाग के विभिन्न दलों द्वारा स्थानीय एवं झारखण्डी लोक नृत्य-गीत की प्रस्तुति दी गई।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...