spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक ही रोज में सलट गये 103 केस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की पावन धरती पर आज न्याय की एक सुनहरी सुबह उदित हुई। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नलिन कुमार के नेतृत्व में आज “मासिक लोक अदालत” लगी। सिर्फ एक रोज में 103 वादों का निपटारा और लगभग 19 लाख रुपये का राजस्व अर्जन किया गया। इसमें विद्युत विभाग के 76 वाद, मोटर वाहन अधिनियम का 1 वाद, सिविल का 1 वाद और 25 आपराधिक वादों का निपटारा किया गया। सब कुछ शांति और समाधान के साथ। पी.एल.भी. सूर्यदेव चौधरी, न्यायालय कर्मियों और पक्षकारों की सक्रिय उपस्थिति ने इस लोक अदालत को एक न्यायिक महायज्ञ बना दिया, जहां हर पक्षकार को मिला, त्वरित न्याय का अमृत।

गढ़वा के न्यायालय परिसर में न्याय के इन दीपों को जलाने के लिए सात विशेष पीठ गठित किये गये। इन पीठों का नेतृत्व कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कौशल किशोर झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिनय त्रिपाठी, नगर उंटारी से संजय कुमार सिंह 2 एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कच्छप ने किया। मौके पर वकील प्रवीण कुमार साहू, नित्यानंद दूबे, अनीता रंजन, विजय कुमार, बिरेन्द्र कुमार मिश्रा और अनुप कुमार ओझा मौजूद रहे। कुछ वकीलों ने कहा कि जब नीयत नेक हो, तो न्याय के मंदिरों में हर दिन नया इतिहास लिखा जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...