अहमदाबाद : अपने 1000 वें मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम ने विजयी आगाज किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने सीरीज का शानदार आगाज किया। पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मेहमान टीम को शिकस्त दी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जिसे बॉलरों ने सही साबित कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और वेस्टइंडीज को 13 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। मोहम्मद सिराज ने शे होप को सस्ते में पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में ब्रैंडन किंग और डैरेन ब्रावो को आउट कर मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी। इससे पहले की टीम संभल पाती युजवेंद्र चहल ने निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड को लगातार दो गेंदों में आउट कर वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया। एक समय कैरेबियाई टीम 79 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवाकर मुश्किलों में दिख रही थी। लेकिन इसके बाद जेसन होल्डर और फ़ेबियन ऐलेन ने मिलकर एक अहम साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए। हालांकि चहल और सुंदर की फिरकी के सामने टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और 43.5 ओवर में 176 रन बनाकर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार और वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट झटके।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। इस दौरान रोहित ने 42 गेंदों में अपना 44 वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि रोहित 60 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के चार गेंद बाद विराट कोहली भी आठ रन बनाकर आउट हुए। यही नहीं थोड़ी देर बाद इशान और ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। एक समय टीम ने 116 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव (34*) और दीपक हूडा (26*) ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 62 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को एक आसान जीत दिला दी।
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : 2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…
Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…
Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा
Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्पताल, देखें क्यों….
Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति
Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर














