spot_img
spot_img

ओल चिकी के 100 साल, राष्ट्रपति मुर्मू बनीं गवाह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन हवाई मार्ग से जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे सड़क मार्ग से परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित जाहेर थान गईं, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहे।

जमशेदपुर में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। केवल रजिस्टर्ड लोगों को कड़ी जांच और स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल और डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को रांची पहुंची थीं, जहां उन्होंने लोक भवन में रात्रि विश्राम किया। सोमवार को वे सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। जमशेदपुर के बाद राष्ट्रपति सरायकेला जायेंगी, जहां एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में छात्रों को मेडल प्रदान करेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं...

साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार...

अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को...

दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण की दनुआ घाटी में...