Kohramlive : दुनिया के सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। 19 नवम्बर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच उद्घाटन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। इसी मैदान पर फाइनल मैच भी खेला जायेगा। साल 2011 के बाद भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 12 साल पहले विश्व कप में खेलने वाले 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। जानें, इन दिग्गज क्रिकेटरों को…
विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे। वह 2011 में पहली बार विश्व कप खेले थे। तब टीम इंडिया ने चैंपियन बनी थी। कोहली ने नौ मैचों में 282 रन बनाए थे। एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। विराट अब तक तीन विश्व कप के 26 मैचों में 1030 रन बना चुके हैं। उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाये हैं। कोहली उन खास खिलाड़ियों में एक हैं जो 2011 विश्व कप में भी खेले थे और इस बार भी खेलेंगे।
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पहली बार विश्व कप में खेलेंगे। साल 2019 विश्व कप में उन्हें मौका नहीं मिला था। अश्विन ने 2011 और 2015 विश्व कप में कुल 10 मैच खेले थे। उन्हें 17 विकेट मिले। 2011 में जब टीम इंडिया घरेलू मैदान पर चैंपियन बनी थी तब अश्विन ने दो मैच में चार विकेट लिए थे। अश्विन का संभवत: यह आखिरी विश्व कप होगा। वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे।
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी चौथी बार विश्व कप में खेलेंगे। वह अब तक इस टूर्नामेंट में 24 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान स्मिथ ने 46.33 की औसत से 834 रन बनाए हैं। स्मिथ ने एक शतक लगाया है। वह भारत में आयोजित 2011 विश्व कप में खेले थे। तब उन्होंने छह मैच की तीन पारियों में सिर्फ 53 रन बनाए थे।
टिम साउदी
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी भी इस बार विश्व कप में नजर आयेंगे। अबतक विश्व कप में 18 मैच खेले हैं। साउदी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 34 विकेट लिए हैं। 2011 में उन्होंने 18 विकेट लिए थे। वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे थे।
केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का भी यह चौथा विश्व कप होगा। उन्होंने 2011 में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। विलियम्सन अब तक तीन विश्व कप के 23 मैचों में 911 रन बना चुके हैं। उनके नाम दो शतक और तीन अर्धशतक हैं। विलियम्सन 2011 के बाद एक बार फिर से भारत में विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। 2011 में विलियम्सन ने चार मैच की चार पारियों में सिर्फ 99 रन बनाए थे।
वेस्ले बारेसी
नीदरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी वेस्ले बारेसी भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2011 विश्व कप में खेले थे और इस बार भी टीम में शामिल हैं। वह अब तक सिर्फ एक विश्व कप खेल पाए हैं। 2011 के बाद उनकी टीम क्वालीफाई ही नहीं कर पाई थी। बारेसी ने तब छह मैच में 153 रन बनाए थे।
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का यह पांचवां विश्व कप होगा। वह पहली बार 2007 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे। शाकिब 2011 में टीम के कप्तान थे और संयोग से एक बार फिर भारत में आयोजित विश्व कप में टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने चार विश्व कप के दौरान 29 मैचों में 45.84 की औसत से 1146 रन बनाए हैं। उनके खाते में 34 विकेट हैं। शाकिब ने 2011 विश्व कप में छह मैच में 142 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने आठ विकेट लिए थे।
मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकर रहीम अपना पांचवां विश्व कप खेलेंगे। उन्होंने 2007 में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। रहीम ने 29 मैचों में 877 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.13 का रहा है। 2011 विश्व कप में रहीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह छह मैच में 81 रन ही बना सके थे। रहीम इस बार भारत की जमीन पर यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
महमूदुल्ला
बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्ला ने अब तक विश्व कप में 17 मैच खेले हैं। इस दौरान 51.33 की औसत से 616 रन बनाए थे। महमूदुल्लाह ने 2011 विश्व कप में चार मैच की तीन पारियों में सिर्फ 32 रन बनाए थे। वह भारत में आयोजित पिछले विश्व कप को भूलकर इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ेंगे।
आदिल रशीद
इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने विश्व कप में 11 मैच खेले हैं और इस दौरान 11 विकेट हासिल किए हैं। वह 2011 विश्व कप में टीम का हिस्सा थे, लेकिन भारत में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने विश्व कप में अपने सारे मैच 2019 में ही खेले थे। तब उनकी टीम चैंपियन भी बनी थी।
इसे भी पढ़ें : पानी में भींग झाड़ू लगाते रहे DC साहेब, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस के घर में सांप, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन लिखने से किया इनकार, घरवाली का हुआ यह हाल….
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें










