spot_img

1 करोड़ की रंगदारी, विदेश में प्लानिंग और पलामू में…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : पलामू पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम कर दी। गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। वह मेदिनीनगर में सोना कारोबारी रंजीत सोनी की दुकान पर फायरिंग करने वाला था, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, रंजीत सोनी से प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इससे पहले उसके दो शूटरों की गिरफ्तारी के बाद प्रिंस ने शाहरुख अली को वारदात की जिम्मेदारी दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि फायरिंग की साजिश कुवैत में रची गई थी, जहां से शाहरुख के भांजे मोहम्मद आतिफ के जरिये प्रिंस खान संपर्क में था। आतिफ के कहने पर शाहरुख ने 30 हजार रुपये में हथियार खरीदा। पलामू SP रीष्मा रमेशन ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया कि पूछताछ में गैंग के नेटवर्क और सोशल मीडिया कनेक्शन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...