spot_img

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह ने सोमवार देर शाम TMH अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। टीएमएच से शुरू हुआ विरोध देखते ही देखते बिष्टुपुर गोलचक्कर और थाना परिसर तक पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PCR वैन में घुसा, फिर भी नहीं बची जान

यहां याद दिला दें कि 27 जून की रात डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर हिमांशु जान बचाने के लिए PCR वैन में घुस गया, लेकिन इल्जाम है कि पुलिस के सामने ही हमलावर उसे वैन से खींचकर बाहर ले आये और चाकुओं से गोद दिया। इस वारदात में हिमांशु समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हुये थे।

थाने का घेराव, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

हिमांशु की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने बिष्टुपुर थाना का घेराव कर दिया। सड़क जाम के दौरान मौके पर पहुंची सिटी SP की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। एक पीसीआर वैन को भी प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, जिससे वह एक बिजली के खंभे से टकरा गई। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP पीयूष पांडे ने DSP स्तर की जांच कराई। जांच में सामने आया कि मौके पर मौजूद गश्ती दल ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ASI रतन कुमार दास, ASI राजेश कुमार रंजन और आरक्षी मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

11 लोगों के खिलाफ FIR

हिमांशु के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर नीरज सिंह, डबल डाउन बार के संचालक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक सोनू मंडल और राजू लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एनकाउंटर और SIT जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनका एनकाउंटर करने और पूरे मामले की SIT से जांच कराने की मांग की। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

इसे भी पढ़ें : मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

इसे भी पढ़ें : पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

इसे भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...