Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुये भारी मात्रा में कोयला लदा एक 407 ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई डोम्बा पुल के पास हुई, जहां पुलिस की नाकेबंदी देख चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकिदिरी इलाके से अवैध कोयले की खेप ओरमांझी लाई जा रही है। इसके बाद थानेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक (JH01BB-6990) को रोका गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद हुआ। पुलिस का शक है कि यह खेप इलाके के ईंट-भट्टों तक सप्लाई की जानी थी। फिलहाल वाहन जब्त कर लिया गया है और चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कोयला नेटवर्क और उससे जुड़े कारोबारियों की कड़ियां खंगालने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
इसे भी पढ़ें : राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
इसे भी पढ़ें : “दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
इसे भी पढ़ें : भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें






