Bihar : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुये दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने CMS कंपनी की कैश वैन से हथियार के बल पर 27 लाख रुपये लूट लिये। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया। पुलिस लुटेरों की खोज में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि अपराधी बाइक से पहुंचे थे और उनकी संख्या करीब पांच बताई जा रही है।
हथियार के बल पर लूटी गई कैश वैन
- अपराधियों ने कैश वैन कर्मियों को हथियार दिखाकर डराया।
- बदमाश 27 लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गये।
- वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई।
- घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल बढ़ गई।
- घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी SP परिचय कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ये कर रही है
- आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
- वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।
- अपराधियों की पहचान के लिये मानवीय सूचना तंत्र का सहारा लिया जा रहा है।
- पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
- पुलिस जांच में कैश वैन की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल सामने आये हैं।
जांच में सामने आई ये बातें
- कैश वैन का शीशा खुला हुआ था।
- वाहन अंदर से लॉक नहीं था।
- पुलिस ड्राइवर और गनमैन से गहन पूछताछ कर रही है।
- सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
- CMS कंपनी की ओर से स्थानीय थाना को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
- पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।
- सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा को मिला गोल्ड अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पकड़ा गया अवैध बालू ट्रैक्टर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : महंगाई का झटका! बढ़ गये दूध के दाम… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : रांची में रंगदारी, फा’यरिंग, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार का युवक रांची में इस हाल में मिला, सनसनी…







