spot_img

विजय–रश्मिका का रिसेप्शन बना खुशनुमा… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हैदराबाद की शाम उस वक्त और भी रौशन हो उठी, जब फिल्मी दुनिया के चमकते सितारे नवविवाहित जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे। बीते 26 फरवरी को जयपुर में शादी के बंधन में बंधे इस चर्चित जोड़े ने 4 मार्च को हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया, जहां सिनेमा, राजनीति और समाज की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन में विजय देवरकोंडा पारंपरिक अंदाज में सिल्क शर्ट और धोती पहने नजर आये, वहीं, रश्मिका मंदाना लाल रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। रिसेप्शन से पहले नवविवाहित जोड़े ने देवरकोंडा परिवार के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। परिवार की मौजूदगी में यह पल और भी भावुक और खुशनुमा बन गया।

सितारों की चमक से जगमगाई शाम

रिसेप्शन में कई दिग्गज फिल्मी सितारे पहुंचे। ‘पुष्पा’ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस खास मौके पर नजर आये। उन्हें देखकर रश्मिका मंदाना की खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि दोनों ने फिल्म पुष्पा: द राइज में साथ काम किया था, जिसमें रश्मिका ने ‘श्रीवल्ली’ का यादगार किरदार निभाया था। अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ समारोह में पहुंचे। दिलचस्प बात यह रही कि राम चरण इस दौरान नंगे पैर नजर आये, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन और फिल्म निर्माता करण जौहर भी रिसेप्शन में पहुंचे। कृति सेनन लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही थीं, वहीं, करण जौहर फॉर्मल ड्रेस में नजर आये। तेलुगु सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी समारोह में शामिल हुये। वहीं अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर अपनी बेटी सितारा घट्टामनेनी के साथ पहुंचीं। उनके पति और सुपरस्टार महेश बाबू शूटिंग के चलते इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ पहुंचे, जबकि उनके बेटे नागा चैतन्य ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कर्नाटक के डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार भी इस वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुये और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Live: धोती पहनकर दूल्हा बने विजय, शेयर की पहली पोस्ट, बेस्टफ्रेंड को पत्नी बनाया - rashmika mandanna vijay deverakonda wedding live updates udaipur ...रश्म‍िका ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर, ल‍िखा- म‍िल‍िए मेरे पति विजय से... - rashmika mandanna marry vijay deverakonda couple wedding first photos viral fans celebs reaction tmovh - AajTakसिंदूरी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका तो धोती में दिखे विजय, सामने आईं शादी की Photos - Rashmika mandanna vijay deverakonda virosh wedding marriage first photo udaipur tvismRashmika Vijay Wedding Reception: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में जश्न में डूबे सितारे, अब सामने आईं Inside तस्वीरें | Rashmika mandanna and Vijay deverakonda wedding reception inside photos

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

Garhwa : कभी-कभी कुछ बातें सीधे दिल में उतर...

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...