UN में ईरान पर ट्रंप की दो टूक, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : संयुक्त राष्ट्र महासभा का मंच मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीखे और आत्मविश्वास से भरे संबोधन का गवाह बना। दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचे नेताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये ट्रंप ने अमेरिका की ताकत का जिक्र किया और अपनी सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों को सामने रखा। ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका आये वैश्विक प्रतिनिधियों के स्वागत से की। इसके बाद उन्होंने कहा, “अमेरिका वापस आ गया है और हमारा देश आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है।” उनके संबोधन में ईरान, रूस-यूक्रेन युद्ध, क्यूबा, प्रवासन, सैन्य शक्ति और ग्रीनलैंड जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। ईरान को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को समझौते का मौका दिया था और दावा किया कि संघर्ष को लगभग खत्म कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु बम बनाने की अनुमति कभी नहीं देगा। उन्होंने ईरानी शासन पर लंबे समय से हिंसा और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि ईरान अब पहले की तरह मध्य पूर्व में प्रभावशाली स्थिति में नहीं है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को रोकने के लिये कार्रवाई की है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिये जरूरत पड़ने पर सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने अपने प्रशासन के सैन्य और विदेश नीति के दृष्टिकोण को बताते हुए कहा, “जब दूसरे लोग सिर्फ बात करते रहे, मैंने कार्रवाई की। जब दूसरे लोग शांति की बात करते रहे, मैंने शांति कायम की।” ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने दुनिया में आठ युद्ध रुकवाये हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले, ‘मामला सुलझा लेंगे’

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के नेताओं के साथ करीबी बातचीत कर रहा है और इस मामले का समाधान निकाला जायेगा। ट्रंप ने कहा, “हम रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ बहुत करीबी से काम कर रहे हैं और हम इस मामले को सुलझा लेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि समाधान लोगों की अपेक्षा से कहीं ज्यादा तेजी से हो सकता है। ट्रंप इससे पहले भी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर चुके हैं। ट्रंप ने क्यूबा की स्थिति पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्यूबा में “बुनियादी बदलाव” लाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने क्यूबा को “पूरी तरह विफल राज्य” बताते हुये उसके भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की। इसी दौरान क्यूबा का प्रतिनिधिमंडल महासभा सभागार से बाहर चला गया। ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जिक्र करते हुये कहा कि वह बातचीत की प्रक्रिया संभाल रहे हैं।

ग्रीनलैंड पर ‘अभूतपूर्व समझौते’ का दावा

मीडिया रिपोर्टे के अनुसार, ट्रंप ने अपने भाषण में ग्रीनलैंड का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रशासन ने डेनमार्क की सरकार और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ एक अभूतपूर्व समझौता किया है। ट्रंप के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत अमेरिका को ग्रीनलैंड में बड़ी सैन्य मौजूदगी विकसित करने की अनुमति मिलेगी और वहां दो प्रमुख सैन्य ठिकाने बनाये जायेंगे। उन्होंने इसे अमेरिका और यूरोप की सुरक्षा के साथ-साथ नाटो को मजबूत करने से जोड़कर पेश किया।

‘सेना पर 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगा निवेश’

अमेरिकी सैन्य शक्ति की चर्चा करते हुये ट्रंप ने कहा कि पिछले 12 महीनों में अमेरिका ने अपनी सेना पर अब तक का सबसे ज्यादा धन खर्च किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके मौजूदा कार्यकाल में यह राशि 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जायेगी। भाषण के आखिर में ट्रंप ने अमेरिका की ताकत और वैश्विक भूमिका को रेखांकित करते हुये कहा कि दुनिया एक नए जोश से भरे और शक्तिशाली अमेरिका की “संपत्ति, ताकत, भावना और गति” से लाभान्वित हो रही है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...