Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी मिला है। मामला कांटाटोली के वासुदेव नगर स्थित एक अपार्टमेंट का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 103 में कुछ संदिग्ध युवक जमा हैं। इसके बाद शहर DSP केवी रमण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अमरजीत कुमार सिंह (28) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, अमरजीत मूल रूप से चतरा के पिपरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ नौडीहा बाजार, हरिहरगंज और राजपुर थानों में पहले से तीन मामले दर्ज हैं।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में लोअर बाजार थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद पिस्टल और मोबाइल की जांच कर रही है। छापेमारी में DSP केवी रमण, थानेदार लव कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।









