Kohramlive : मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भतीजे विदित ओलक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में विदित के दोस्त आरव तलवार ने भी जान गंवा दी। दोनों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। भतीजे को खोने का गम हनी सिंह की पोस्ट में साफ झलका। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।’
फ्लाईओवर पर मौत बनकर आई टक्कर
हादसा रविवार तड़के करीब 3:30 बजे जालंधर में पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर हुआ। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी से लौट रही फॉक्सवैगन कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विदित और आरव की जान चली गई। कार में पांच युवक सवार थे। विदित, स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे। वहीं, आरव तलवार पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतकों के परिजनों ने आगे की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। इसके बाद शव परिवारों को सौंप दिये गये।









