Nalanda : बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता आर्केस्ट्रा में काम करती है। इल्जाम है कि उसे और उसकी एक साथी को डांस कार्यक्रम के लिए किराये के कमरे में बुलाया गया था। वहां पहले से सात युवक मौजूद थे। साथी के चले जाने के बाद दो युवकों पर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। FSL टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाये। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों युवतियों को सुरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।









