TRENDING : कोरोना महामारी के बीच दुनिया भर की सरकारें लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए तरह-तरह से प्रेरित कर रही हैं। अमेरिका का एक शहर इस मामले में एक कदम आगे निकल गया है। अमेरिका में वैक्सीन लगवाने पर लोगों को फ्री बेसबॉल गेम्स के टिकट, बीयर, फ्रेंच फ्राइज और यहां तक की फ्री गांजा तक उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां ओहायो शहर में कोविड वैक्सीन लगवाने पर लोग 10 लाख रुपये तक जीत सकते हैं।
Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्तार के करीबी समेत दो को भूना
गवर्नर ने ट्वीट कर की है घोषणा
इस शहर के गर्वनर ने हाल ही में एक ट्वीट कर उक्त घोषणा की है। माइक ड्वीन ने अपने ट्वीट में लिखा कि मई 26 से वे कोरोना वायरस रिलीफ फंड्स में से लॉटरी की घोषणा करने जा रहे हैं। इस लॉटरी के लिए वो सभी लोग योग्य होंगे जिन्होंने कम से कम एक बार कोरोना वैक्सीन लगवाई है। आगे लिखा है कि इस लॉटरी का ड्रॉ हर हफ्ते बुधवार को निकाला जाएगा और ये लॉटरी अगले 5 हफ्तों तक चलेगी। हर लॉटरी के विजेता को 10 लाख का इनाम दिया जाएगा।
Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
कोरोना रिलीफ फंड से दिए जाएंगे 50 लाख
इस तरह कोरोना रिलीफ फंड्स से 50 लाख दिए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे कई लोग वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित होंगे। गौरतलब है कि ओहायो ने भले ही वैक्सीन लगवाने पर लॉटरी का कॉन्सेप्ट शुरू किया हो लेकिन इससे पहले बाकी राज्यों और स्थानीय सरकारों ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आर्थिक तौर पर मदद की घोषणा की शुरुआत कर दी थी। वेस्ट वर्जीनिया के गर्वनर जिम जस्टिस ने पिछले महीने ही इस बारे में घोषणा की थी।
Read More : मां-बाप के सामने ही इंटर के छात्र ने गंगा में लगा दी छलांग, जानिए वजह
ओहायो में 90 लाख से अधिक लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक अमेरिका में 154 मिलियन लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। अमेरिका की आबादी का 54 प्रतिशत हिस्सा कम से कम एक बार वैक्सीन ले चुका है। ओहायो शहर की बात करें तो इस शहर की जनसंख्या 1 करोड़ 10 लाख है और यहां अब तक 90 लाख से अधिक लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।












