Kohramlive : कंपनी की साइज और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की गिनती पर PF कटता है। नौकरीपेशा के PF खाते में उनकी सैलरी के हिसाब से एक तय अमाउंट हर महीने कटता है। यह पैसा सीधे PF अकाउंट में जमा होता है। PF खाते में कुल कितना बैलेंस है? इसे जानने का सहज और सबसे बेहतर आइडिया आ गया है। बस, जरूरत है एक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से एक मिस्ड कॉल करने का। यह तब होगा जब आपना मोबाइल नंबर पीएफ खाते से लिंक होगा। 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल कर बैलेंस जाना जा सकता है। मिस्ड कॉल करने के बाद कुछ मिनट इंतजार करना होगा। इसके कुछ ही देर बाद PF दफ्तर की तरफ से एक मैसेज आयेगा, इस मैसेज में पीएफ खाते में बैलेंस का डिटेल मिल जायेगा।
वहीं PF खाते का बैलेंस जानने का दूसरा आइडिया भी आ गया है। ऑनलाइन तरीके से बैलेंस जाना जा सकता है। इसके लिये PF के आधिकारिक लिंक https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां पर UAN नंबर, पासवर्ड औ स्क्रीन पर दिया हुआ कोड दर्ज करना होगा। वहीं लॉगिन करने के बाद मेंबर आईडी चुन ‘व्यू पासबुक वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस तरह तुरंत जाना जा सकता है कि PF खाते में कितना पैसा है, वहीं हर महीने कितना पैसा जमा हो रहा है। वहीं ब्याज कितना आया।
इसे भी पढ़ें : Punjab News : CM आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील… देखें
इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें
इसे भी पढ़ें : परिवार संग रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : नोटबंदी को लेकर SC का बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : स्टार क्रिकेटर Rishabh Pant आये ICU से बाहर, अभी नहीं गया दर्द
इसे भी पढ़ें : सलवार के नाड़े से आशिक की बीवी को सलटा दिया… देखें कैसे















