कोहराम लाइव डेस्क : मिडिल क्लास के लिए महंगी कारें खरीदना आसान नहीं। यदि ऑटोमेटिक कारों की बात हो तो और मुश्किल। इधर देखने में आ रहा है कि आजकल लोगों में ऑटोमेटिक कार खरीदने का क्रेज बढ़ रहा है। इसका कारण यह है कि ऐसी कार चलाने में आसानी होती है। आजकल महिलाएं भी ऐसी कार चलाना पसंद कर रही हैं। पहले ऐसी कारें महंगी होती थीं। अब ऐसी बात नहीं है। डिमांड को देखते हुए लगभग सभी कंपनियां ने कम कीमत पर ऑटोमेटिक वेरिएंट लांच कर रही हैं। यदि ऐसी कार खरीदने का आप शौक रखते हैं, तो कम कीमत पर खरीदने का अवसर बाजार में उपलब्ध है।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
मारुति से लेकर हुंडई तक है बाजार में
मारुति से लेकर हुंडई और रैनॉल्ट तक की कम कीमत की फुल ऑटोमेटिक कारें मिल रही हैं। मारुति की सबसे सस्ती और टिकाऊ कार है ऑल्टो। इसका ऑटोमेटिक वर्जन भी मार्केट में है। इसकी कीमत 4,43,559 रुपये हैं। मारुति की सिलेरियो ऑटोमेटिक की एक्स शोरूम कीमत 5,13,138 रुपये है। हुंडई सेन्ट्रो ऑटोमेटिक 525,990 रुपये में उपलब्ध है।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
रैनॉल्ट की ऑटोमेटिक कार
रैनॉल्ट की ऑटोमेटिक कारों में सबसे सस्ती क्विड है। इस कार में लेटेस्ट फीचर्स जैसे पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ड्राइवर साइड एयरबैग, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैंफ। कार का बूट स्पेस 279-लीटर का है। इसकी कीमत 4.54 लाख रुपये है।
Read More : नामकुम के मोबाइल दुकान में चोरी, 4 लाख का सामान ले उड़े चोर












